{"_id":"6a985fc0b5c2f2d56e0ef8a4","slug":"seven-chess-players-from-the-district-selected-for-the-state-level-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155931-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले के सात शतरंज खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले के सात शतरंज खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो-15- विजेता खिलाड़ी व कोच। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता जीजीआईसी में हुई। प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। जनपद के सात खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जॉइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी और जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि शतरंज के खेल से अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता एवं कौशल से आप खुद का आकलन तो करते ही हैं साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वी का आकलन करना सीखते हैं। इस खेल में बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता, अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्या स्वाति श्रीवास्तव, प्रवक्ता सुमन द्विवेदी, जयति राजपूत, प्रिया पांडेय, एस डी कॉलेज प्रवक्ता राजबीर सिंह व क्रीड़ा सचिव रामदयाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रजनीश पांडेय, श्याम नारायण त्रिवेदी, हंसराज कुशवाहा, उमाशंकर, दीपक कुमार रहे। मनोज कुमार, मैना गुप्ता, हेमा सिंह, विवेक श्रीवास्तव, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे विजेता
अंडर 14 बालिका वर्ग में लखनऊ ने हरदोई को हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में लखनऊ ने हरदोई टीम को शिकस्त दी। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम ने सीतापुर की टीम को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में हरदोई की टीम ने लखनऊ को मात दी। अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ ने हरदोई की टीम को पछाड़ा। अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ विजेता और हरदोई उपविजेता रहा।
इनका हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद से अंडर-14 बालिका वर्ग में नव्या, दीक्षा, सौम्या, अंडर 17-बालिका वर्ग में दिव्यांशी वर्मा, अंडर-19 बालिका वर्ग में अदिति का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में अंडर 14 में हर्ष गुप्ता, राजन गुप्ता, अनुराग यादव, अंडर 17 वर्ग बालक में सिद्धार्थ, सिद्धांत, अंडर 19 बालक वर्ग में अभ्यांश सिंह और नैतिक नवीन का चयन हुआ।