फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The health department could not find the BiPAP machines received from the MLA fund

Hardoi News: विधायक निधि से मिली बाईपैप मशीनें नहीं खोज पाया स्वास्थ्य विभाग

Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The health department could not find the BiPAP machines received from the MLA fund
हरदोई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान सवायजपुर विधायक की निधि से खरीदी गई बीस बाईपैप मशीन का सुराग नहीं लग पाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देकर मंगलवार तक इसकी जानकारी दे पाने की बात कही है।
विज्ञापन

हालांकि अंदरखाने सुगबुगाहट है कि 19 अगस्त को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद से ही विभागीय कर्मचारी अभिलेख खंगाल रहे हैं। यह बात और है कि अभी तक कोई सफलता विभागीय अधिकारियों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

कोविड काल में जनप्रतिनिधियों ने जीवन रक्षक प्रणाली के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने को अपनी-अपनी निधि से बजट दिया था। इसी दौरान सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने 20 बाईपैप मशीन खरीदने के लिए अपनी निधि से बजट दिया था। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। विस्तृत आगणन बना था और इसके मुताबिक 20 बाईपैप मशीन खरीदने पर 9,98,000 रुपये खर्च होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण के तत्कालीन परियोजना निदेशक ने नियम के मुताबिक बाईपैप मशीन खरीदने के लिए 60 फीसदी बजट के तौर पर 5,98,800 रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी थी। मरीजों को राहत देने के लिए विधायक निधि से खरीदी गई बाईपैप मशीनों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान ने बताया कि पत्रावली खोजी जा रही है। व्यस्तता के कारण अभी खेाज नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इसका पूरा ब्योरा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article