फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first installment could not be spent and Rs 1.47 crore was received in the second.

Hardoi News: पहली किस्त खर्च नहीं हो पाई और दूसरी में मिल गए 1.47 करोड़ रुपये

Thu, 10 Oct 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The first installment could not be spent and Rs 1.47 crore was received in the second.
हरदोई। विकास और निर्माण के लिए सरकार ने खजाना खोल रखा है, कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों की मनमानी से पहली किस्त के रुपये अभी खर्च नहीं हो पाए हैं और शासन ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव जनपद को जोड़ने के लिए सई नदी पर कंजौरा-गौरियाकला गांव के बीच पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पहली किस्त जारी हुए छह माह हो गए हैं। पहली किस्त में प्राप्त 10 करोड़ 25 लाख 96 हजार रुपये में से दो करोड़, 16 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के कंजौरा और उन्नाव जनपद के गौरियाकला के बीच सई नदी पर पुल न होने के कारण नाव से नदी पार कर खेत देखने तक के लिए किसानों को आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निपटने के लिए लकड़ी का पुल बनाया था। शासन ने विकास खंड बेहंदर के कंजौरा गांव के पास कंजौरा-गौरियाकला के मध्य सई नदी पर 655 मीटर लंबाई में पुल निर्माण को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने पुल निर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम विभाग को 12 करोड़ 34 लाख 84 हजार रुपये पहली किस्त में जारी भी कर दिए थे। निगम की ओर से अभी तक कराए गए काम पर दो करोड़,16 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। पहली किस्त खर्च नहीं हो पाई और शासन ने निर्माणाधीन पुल के लिए दूसरी किस्त में एक करोड़, 47 लाख,14 हजार रुपये और जारी कर दिए हैं। शासन के अनु सचिव शिव कुमार की ओर से बजट जारी किए जाने का आदेश यहां अधिकारियों को प्राप्त हो गया है।

कंजौरा-गौरियाकला के बीच सई नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। पुल निर्माण की स्थिति कम रही। सेतु निगम के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि अब बरसात बंद हो गई है। पुल निर्माण का काम बंद रहने से प्रगति में हुए गैप को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई जाए। काम गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा कराया जाए। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed