फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The festival is put on the lack of buses taking

त्योहार पर बसों की कमी लगा रही ग्रहण

Sat, 29 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 29 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The festival is put on the lack of buses taking

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज ने फिर समुचित

विज्ञापन
संसाधनों पर भरोसा जताया है। यात्रियों की संख्या के बावजूद रूटों पर अतिरिक्त बसें नहीं बढ़ाई गई हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही बसों में यात्रियों की भीड़ भाड़ होने लगी है, जिससे बस में सीट पाने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ रही है।

जिले से कई रूटों पर अभी भी उतनी ही बसें संचालित हो रही हैं, जितनी अभी तक चल रही हैं। बसों में भीड़ के कारण ओवर लोडिंग हो रही है। रोडवेज के अफसरों की माने तो फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा रहती है। पिछले वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर तो शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद रूट पर भीड़ इस कदर बढ़ी थी कि अंतिम समय तक बसों की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ गई थी।

इसके बाद भी अबकी फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर रूट के लिए अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है, हर यात्री को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed