{"_id":"6931bee226a7a1a6ed0c21e0","slug":"the-driver-suddenly-applied-the-brakes-to-the-truck-the-bike-rider-who-collided-from-behind-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141301-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चालक ने ट्रक में लगाया अचानक ब्रेक, पीछे से घुसे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चालक ने ट्रक में लगाया अचानक ब्रेक, पीछे से घुसे बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-सुधीर। फाइल फोटो
माधौंगंज। चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में लगे हलवाइयों के लिए खाना लेने जा रहे बाइक सवार युवक के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। युवक पीछे से ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात सहिजना-माधौगंज-नयागांव मार्ग पर हुई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
सजिहजा निवासी सुधीर (40) दिल्ली मेें एक प्राइवेट फैक्टरी मेें काम करते थे। पिता लवकुश के मुताबिक, सुधीर की चचेरी बहन पारुल की शादी बृहस्पतिवार को होनी थी। शादी में शामिल होने के लिए सुधीर बीते सोमवार को दिल्ली से गांव आए थे। बरात के स्वागत के लिए मिठाइयां सहिजना माधौगंज नयागांव मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बन रही थीं। सुधीर बृहस्पतिवार रात वहां चल रहे कार्याें की निगरानी कर रहे थे। देर रात हलवाइयों के लिए खाना लेने घर बाइक से जा रहे थे। गांव के पास ही आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
इस कारण सुधीर बाइक समेत पीछे से ट्रक में घुस गया। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। यहां डयूटी पर तैनात डॉ. अरुण मोहन ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सुप्रिया और दो बेटियां हैं। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। पंजीकरण संख्या के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।