{"_id":"586558ff4f1c1b265eeec099","slug":"the-death-of-the-aged-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदपीर चौराहा के पास गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह बेनीगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। मृतक हरियावां थाना क्षेत्र के क ा निवासी था।
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र के सीसीताली गांव निवासी हेमनाथ (75) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर से हरदोई पहुंचा था। शहर क ोतवाली क्षेत्र के जिंदपीर चौराहा के पास रोड के किनारे खड़ा बेनीगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सीतापुर की तरफ से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।