फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The continuous incidents of theft in Sawaijpur are a big challenge for the police

Hardoi News: सवायजपुर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 08 Jul 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The continuous incidents of theft in Sawaijpur are a big challenge for the police
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बड़ी चुनौती यह है कि चोरी की इन घटनाओं का खुलासा करना तो दूर पुलिस कोई सुराग भी नहीं लगा पा रही है। बिल्हौर कटरा मार्ग का बड़ा हिस्सा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। चोरी की अधिकांश घटनाएं भी कोतवाली के आस पास वाले इलाकों में हो रही हैं। लगातार हो रही यह घटनाएं कोतवाली पुलिस की गस्त और सक्रियता पर भी सवाल उठा रही है। घटनाओं का खुलासा न होने से आसामाजिक तत्वों का हौसला भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


केस 1- एक जुलाई
सवायजपुर कस्बा निवासी आदेश कुमार सिंह उर्फ अंकित की कोतवाली से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन दुकान है। पहली जुलाई को चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। यहां से चोर जनरेटर का 20 हजार कीमत का अल्टीनेटर, एक ग्राइंडर मशीन, दुकान में लगने वाले नए पंखे, फैंसी लाइट व बिजली तार लिए गए।
विज्ञापन

केस 2 - पांच जुलाई
सवायजपुर कस्बा निवासी विमलेश उर्फ लाला की तहसील के पास विमलेश ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। पांच जुलाई शनिवार की रात चोर 2.5 क्विंटल लोहे के एंगल, वेल्डिंग मशीन, ग्रिल आदि सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3- छह जुलाई
सवायजपुर कस्बा निवासी मनोज की कटरा-बिल्हौर हाइवे पर तहसील के पास लकड़ी का खोखा रखा है। जिसमें वह साइकिल रिपेरिंग का सामान रखते हैं। छह जुलाई रविवार की रात चोर खोखे को पीछे से तोड़कर उसमें से 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।



चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें गठित हैं। अगले दो - तीन दिन में इन घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस लगातार सक्रिय है। -मार्तंड प्रकाश सिंह, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed