{"_id":"69d53f73e12f8adf2d009c17","slug":"the-body-of-the-teenager-who-died-in-the-accident-was-exhumed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147656-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कब्र खोदवाकर निकलवाया गया दुर्घटना में मृत किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कब्र खोदवाकर निकलवाया गया दुर्घटना में मृत किशोर का शव
विज्ञापन
पिहानी। सड़क हादसे में घायल किशोर की बीते 28 मार्च को मौत हो जाने के मामले में मंगलवार को कब्र खोदकर शव निकलवाया गया। कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुर में शव निकलवाए जाने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
बद्दापुर निवासी अजीत सिंह (40) बीते 27 मार्च को अपने बेटे उज्जवल सिंह (17) के साथ बाइक से पिहानी जा रहे थे। जहानीखेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया था। उज्जवल को पहले मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। 28 मार्च को लखनऊ ले जाते समय उज्जवल की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
इसी बीच टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर और चालक के बारे में जानकारी होने पर मृतक के बाबा रमेश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी था। इसी क्रम में विधिक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को शव निकलवाया गया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।