{"_id":"6ac92a6a1cd72252f100e933","slug":"x-ray-machine-repair-resumes-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158142-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक्सरे मशीन की मरम्मत फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक्सरे मशीन की मरम्मत फिर शुरू
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की दो माह से खराब चल रही एक्सरे मशीन को बनाने आई केरल की टीम भी बार बार फेल होती जा रही है। सोमवार को आई टीम मशीन दुरुस्त नहीं कर पाई थी, इसको लेकर अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की गई। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी। जिस पर दोपहर को आई टीम ने फिर मरम्मत की, हालांकि अभी मशीन सुधार नहीं हो पाया है और टीम प्रयास कर रही है।
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को सीमित क्षमता वाली वैकल्पिक मशीन के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था सायरिक्स ने बीते सोमवार को केरल से अभियंता सिब्बी और महेश को मशीन दुरुस्त करने के लिए भेजा था। टीम पूरे दिन काम करती रही। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई और दूसरे दिन नहीं आई।
इस खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी। इसके असर से शुक्रवार दोपहर को टीम दोबारा मशीन की मरम्मत के लिए पहुंची और काम शुरू किया। हालांकि, देर तक प्रयास के बावजूद मशीन चालू नहीं हो सकी। अभियंताओं ने बताया कि रिववार को फिर प्रयास किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगाेई ने बताया कि संस्था के कर्मियों से लगातार जानकारी की जा रही है। मशीन को जल्दी ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई की समस्या नहीं हो रही दूर
मशीन की मरम्मत में सबसे बड़ी बाधा विद्युत सप्लाई से जुड़ी तकनीकी खामी बताई जा रही है। केरल से आई विशेषज्ञों की टीम लगातार समस्या दूर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। अब टीम दोबारा मशीन को ठीक करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मशीन के पार्ट्स बदलने के बाद भी विद्युत सप्लाई में दिक्कत आ रही है।