फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To award a contract to a favored individual

Hardoi News: चहेते को ठेका देने के लिए गांव में रहने वाले का नगर पालिका से बना दिया नो ड्यूज

Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
To award a contract to a favored individual
फोटो-30-दो मई को जारी अदेयता प्रमाण पत्र। सूत्र
हरदोई। चहेतों को ठेका देने के लिए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने गजब खेल कर दिया। गांव में रहने वाले शख्स को नगर पालिका से नो-ड्यूज जारी कर दिया गया। खास बात यह है कि जिस शख्स को नो-ड्यूज जारी किया गया उसी को नो-ड्यूज जारी करने वाले माह में ही शहर के तीन बाइक और साइकिल स्टैंडों का ठेका भी दे दिया गया।
विज्ञापन



विभिन्न विकास कार्याें के लिए नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया पूरी कराती है। इसके साथ ही विभिन्न ठेकों की नीलामी भी होती है। इनमें साइकिल और मोटर साइकिल के स्टैंड भी शामिल हैं। नगर पालिका के अभिलेखों के मुताबिक शहर में तीन साइकिल और मोटर साइकिल स्टैंड हैं। यह दीवानी गेट (जेल रोड पर कचहरी के बाहर), पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर (कलक्ट्रेट गेट के पास) और मेडिकल कॉलेज परिसर (पुराना जिला अस्पताल) में हैं।
विज्ञापन

बीते मई में इन तीनों स्टैंड की नीलामी हुई थी। नीलामी के बाद तीनों स्टैंड के संचालन का ठेका भैंसरी मानपुर निवासी पारूल सिंह को दिया गया। उन्हीं के लोग तीनों ठेकों को संचालित कर रहे हैं। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नगर पालिका का अदेयता प्रमाण पत्र यानी नो-ड्यूज सर्टिफिकेट होना आवश्यक होता था। चहेतो को ठेका मिल जाए इसलिए जिम्मेदारों ने भैंसरी के रहने वाले पारूल सिंह के नाम नगर पालिका का नो-ड्यूज जारी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो मई को जारी इस अदेयता प्रमाण पत्र में अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले शख्स को नगर पालिका से नो-ड्यूज जारी ही नहीं किया जा सकता। बिना अदेयता प्रमाण पत्र के नीलामी में प्रतिभाग नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब नीलामी की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा हो गया है। (संवाद)



गांव में रहने वाले का अदेयता प्रमाण पत्र नगर पालिका से जारी नहीं हो सकता। मामला संज्ञान में है। अभी कुछ बता नहीं सकते। पूरी जानकारी कर रहे हैं। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, हरदोई




हस्ताक्षर को लेकर बोलने से बचे ईओ
अधिशासी अधिकारी से जब पूछा गया कि जारी किए गए अदेयता प्रमाण पत्र पर उन्हीं के हस्ताक्षर हैं तो वह सकपका गए। उन्होंने कहा कि पता करा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। जाहिर सी बात है कि पूरे मामले पर बोलने से ईओ बच रहे हैं।



मतभेदों के बाद सतह पर आने लगे गोलमाल
नगर पालिका के सभासदों और जिम्मेदारों के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे हैं। मतभेद बीते दिनों हुई बारिश में शहर में जगह-जगह हुए जलभराव के दौरान सतह पर आ गए थे। नगर पालिका के 18 सभासद इन मामलों को लेकर बुधवार को बैठक भी कर चुके हैं। आपसी मतभेदों के चलते अब तक हुए गोलमाल भी सतह पर आने लगे हैं।






इतने में हुई थी नीलामी
दीवानी गेट - 1,78,000
एसपी ऑफिस गेट - 2,50,000
अस्पताल गेट - 60,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed