{"_id":"686aac1ba1e20e1bd60cfeb3","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-suspicious-circumstances-in-his-cousins-hut-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133914-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मौसेरे भाई की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मौसेरे भाई की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सांडी। सखेड़ा गांव में मौसेरे भाई के खेत में पड़ी झोपड़ी में युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने का दावा पुलिस ने किया।
मूलरूप से नकवापुर निवासी बहादुर (45) ने अपनी संपत्ति मौसेरे भाई सखेड़ा निवासी सुरेंद्र पाल के पुत्र जितेंद्र के नाम कर दी थी। इसके बाद वह सुरेंद्र के साथ ही रहने लगा था। सुरेंद्र के खेत में पड़ी झोपड़ी में ही रुकता था। शनिवार शाम खेत से मूंगफली निकाली गई थी। माधौगंज मंडी में मूंगफली बेचने के लिए पिकअप पर फसल लादी गई। फसल लदवाने के बाद सुरेंद्र के पुत्र सतेंद्र और जितेंद्र घर चले गए थे। पिकअप मौके पर ही छोड़ दी थी।
रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे जितेंद्र पिकअप चालक के साथ मौके पर पहुंचा और उसने बहादुर को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर झोपड़ी में गया तो बहादुर का शव फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि परिस्थितियां घटना को संदिग्ध बना रही हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।