फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenagers outperformed elders in getting vaccine

वैक्सीन लगवाने में बड़ों से आगे निकले किशोर

Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenagers outperformed elders in getting vaccine
हरदोई। कोरोना वैक्सीन लगवाने की होड़ में 15 से 17 आयु के किशोर बड़ों से आगे निकल रहे हैं। बड़ों की तुलना में कम आयु वाले दूसरी डोज लगवाने में भी आगे हैं। यह लाभार्थी खुद अपना स्लाट बुक कराकर टीकाकरण केंद्रों पर डोज लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को इस आयु वर्ग को वैक्सीन लगवाने मेें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, जबकि अधिक उम्र वाले अब भी पहली व दूसरी डोज लगवाने में पीछे हैं।
इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीन का लक्ष्य कुछ आयु वर्ग के लोगों का लगभग पूरा होने के करीब है।
जिले मेें 15 से 17 वर्ष की आयु के 2,66,395 लाभार्थी पहली और 1,96,986 लाभार्थियों को दूसरी डोज लग चुकी है। बताया कि इस आयु वर्ग के लाभार्थी वैक्सीन लगवाने में सबसे आगे हैं। इसके ऊपर की आयु वर्ग के लोग पहली व दूसरी डोज लगवाने में इनसे पीछे हैं, जबकि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से गांव-गांव टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 से 17 आयु वर्ग की पहली डोज का लक्ष्य लगभग पूरा होने को है। वहीं, दूसरा डोज भी लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है।
ऐसे में इस उम्र के लोगों को पहली व दूसरी डोज लगवाने के बाद किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हुई है, जबकि इससे बड़ी आयु वर्ग के लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार और शरीर में दर्द आदि के लक्षण बता रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कम उम्र के लाभार्थी वैक्सीन को लेकर उत्साहित हैैं। वह अपनी सेहत के प्रति गंभीर हैं।
जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने की शुुरुआत हो चुकी है। इसके लिए स्कूलों मेें सेेंटर बनाकर वैक्सीन लगवाई जा रहीं है।
इसके लिए जिले में संचालित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि इस आयु वर्ग के लिए 1,73,372 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य है।

जिले मेें कोरोना लगभग खत्म है। पिछले 15 दिनों से एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। होली का त्योहार गुजरने के बाद भी कोरोना संक्रमित न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
जिले में अब सात एक्टिव केस बचे हैं, जबकि अब तक 17,820 लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed