फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teenager,hardoi news,video made,after raping,twice

नाबालिग से दो बार दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
teenager,hardoi news,video made,after raping,twice
संडीला। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से दो बार दुष्कर्म करने व उसके साथी पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ब्रजेश ने उनकी 16 वर्षीय बेटी से शादी का वादा करके उसे झांसे में ले लिया। इसके बाद वह उसकी बेटी से फोन पर बातें करने लगा।
विज्ञापन

इधर ब्रजेश ने किसी अन्य से शादी कर ली, इस पर उसकी बेटी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया। बुधवार को उसकी बेटी संडीला के एक गांव निवासी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर ब्रजेश अपने साथी आशीष के साथ वहां पहुंच गया। उसने मौका मिलने पर बेटी को पकड़ लिया। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी आशीष ने इसका वीडियो बनाया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार से सब्जी लेने गया था। इसी बीच दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और ब्रजेश ने फिर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

इसका आशीष ने दोबारा वीडियो बनाया। जब वह घर पहुंचे, तो बेटी ने उसे व पत्नी को पूरी बात बताई। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed