फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager dies after being crushed by a truck filled with sand, jammed

Hardoi News: बालू भरे ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, लगाया जाम

Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being crushed by a truck filled with sand, jammed
हरदोई (मल्लावां)। मटियामऊ-माधौगंज मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर में बालू भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर पर बैठा किशोर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरे किशोर को ट्रक ने कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हरपुरा निवासी बहार खां के खेत में शुक्रवार को थ्रेशर से गेहूं की मढ़ाई हो रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं लेने के लिए बहार खां देर रात खेत जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ उसका भतीजा जमीर खां (14) भी बैठा था। पड़ोसी गांव मवैया निवासी युवक ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर को मटियामऊ माधौगंज मार्ग पर खड़ा कर दिया और पान मसाला खरीदने के उतर गया, जबकि जमीर ट्रैक्टर पर बैठा रहा।
इसी दौरान उधर से निकले बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जमीर उछलकर सड़क पर जा गिरा। ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मटियामऊ माधौगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और गांव के ही एक मदरसे में कक्षा चार का छात्र था। सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed