फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The participants displayed their talents and the magician displayed his tricks.

Hardoi News: प्रतिभागियों ने प्रतिभा और जादूगर ने दिखाए करतब

Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The participants displayed their talents and the magician displayed his tricks.
हरदोई। श्रीगणेश महोत्सव में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीगणेश का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भोग-प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीगणेश महोत्सव में कहीं प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं तो कहीं जादूगर के हैरतअंगेज करतब देख दर्शक दंग रह गए।
विज्ञापन


श्रीगणेश महोत्सव में शहर, नगर और कस्बों तक गणेश पंडालों में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की धूम रही। श्री विनायक समिति के अग्रवाल धर्मशाले में महोत्सव में जादूगर अनुराग ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन


यहां पर सोमेंद्र अग्रवाल, अपूर्व माहेश्वरी, निरमा देवी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अनिल महेंद्रा, प्रदीप गुप्ता, हरीशंकर जालान, अवध बिहारी मिश्रा, विमलेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजानन सेवा समिति के बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर वंशीनगर में महोत्सव के शिविर में 14 चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. जेके वर्मा, डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. सौरभ दयाल, डॉ. तिरुपति आनंद ने रोगियों सलाह के साथ दवाएं वितरित कीं। नृत्य प्रतियोगिता हुई। गौरव शुक्ला, अंजलि सिंह और शिवांगी सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन कुलदीप द्विवेदी व पंकज अवस्थी ने किया। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, पंकज चतुर्वेदी, अविनाश मिश्रा, आलोकिता श्रीवास्तव, अंबुज शुक्ला रहे।

मंगलमूर्ति सेवा समिति के गणेश उत्सव में आचार्य कमल किशोर शुक्ला की मौजूदगी में योगेश रस्तोगी, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, मुकेश चंद रस्तोगी, सोनू गुप्ता, सत्यम गुप्ता, वासु गुप्ता, राजकपूर ओमर और संजू गुप्ता ने पूजन-अर्चन किया। श्रीसिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्रीगणेश महोत्सव में अभिषेक मेहरोत्रा, गोपाल मेहरोत्रा, प्रदीप रस्तोगी ने पूजन-अर्चन किया।

सांडीनगर के बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में श्री सिद्धि विनायक समिति के गणेश महोत्सव में महाराजा गणपति बप्पा की शाम की आरती हुई। अनमोल पाठक, अभिषेक पाठक और सुशील गुप्ता ने आरती की। नृत्य प्रतियोगिता में शिवम इंटर कॉलेज की छात्रा दामिनी को प्रथम, श्री द्वारिकाधीश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा को द्वितीय और एपीएस महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी पाल तृतीय स्थान मिला। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

पाली नगर के मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर गणेश महोत्सव में शाहजहांपुर व गोला के कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। दर्शक भावविभोर हुए। गोपाल वाजपेयी, प्रशांत, धीरू, सूरज, माया प्रकाश, मोहन आदि मौजूद रहे।

कछौना नगर के श्री सोमेश्वर सेवादार समिति के महोत्सव में कलाकारों मातारानी का गुणगान किया। कलाकार श्रवण यदुवंशी, जागरण पार्टी गुप्ता ब्रदर्स म्यूजिकल ग्रुप लखनऊ की ज्योति गोस्वामी, डब्ल्यू तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। छोटे शुक्ला, पवन शुक्ला, नगर पंचायत के अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला उर्फ पंकज, क्रांतिवीर सिंह, अनूप सिंह, रवि गुप्ता, आशीष, विशाल गुप्ता, रानू अग्रवाल, दुर्गेश पाठक रहे।

पिहानीनगर के भारतीय इंटर कॉलेज के निकट गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की आरती की, भोग प्रसाद अर्पित किया। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बाबा मंशानाथ मंदिर पर भी रंगोली प्रतियोगिता हुई। बाबा मंशा नाथ सेवा समिति के अनुज शुक्ला, अजात वाजपेयी और आर्यन ने व्यवस्थाएं देखीं।



धूमधाम से निकली श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा

शाहाबाद। श्रीगणेश उत्सव मंडल दिलेरगंज की बृहस्पतिवार को श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जादूगर मोंगा व किंग कॉन्ग व वनमानुष ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सत्संग भवन से शोभायात्रा शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए पिपरिया घाट आई। यहां पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। आलोक रस्तोगी, डॉ. आदेश रस्तोगी, मुकुल रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी, अभय खत्री, रेशु खत्री, अनूप मिश्रा, पवन सचदेवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed