फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Paid obeisance to Lord Vishwakarma, the deity of construction, craftsmanship, and technology.

Hardoi News: निर्माण, शिल्प और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा को किया नमन

Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Paid obeisance to Lord Vishwakarma, the deity of construction, craftsmanship, and technology.
फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी
हरदोई। निर्माण, शिल्प और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर बृहस्पतिवार को पूजन-अर्चन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर पर पत्रिका का विमोचन हुआ। शहर से लेकर कस्बों तक श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन

जयंती पर कारखानों, प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा का चित्र स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। मशीनों और उपकरणों की पूजा कर लोगों ने कारोबार में तरक्की, सुख-समृद्धि की कामना की। उप्र विश्वकर्मा कल्याण सभा की तरफ से ज्योतिनगर में विश्वकर्मा मंदिर जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष अलका गुप्ता आदि ने विश्वकर्मा संदेश पत्रिका के दशम संस्करण का विमोचन किया। अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री सत्य प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, गीता शर्मा, रामकुमार शर्मा, श्रीराम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, सत्यम शर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अनुपम शर्मा, मनोज कुमार, नंदकिशोर शर्मा आदि विश्वकर्मा बंधु ने पूजन-अर्चन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक श्रीकृष्ण शर्मा ने की। संचालन सियाराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर की मौजूदगी में हवन-यज्ञ हुआ। ईओ रामेंद्र सिंह के साथ उपकरणों और वाहनों का पूजन किया। सभासद सुधीर गुप्ता, धर्मरूचि सिंह, जमील अहमद, अभिषेक मिश्र, संदीप गुप्ता, अमित त्रिवेदी रानू, विद्यावती, राजीव सिंह, जेई अमित गुप्ता, कमल किशोर मिश्रा, विद्याभूषण सिंह, आशीष अवस्थी ने यज्ञ में आहुतियां दीं और मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आद्यौगिक संस्थान हरदोई में फोरमैन अनुज श्रीवास्तव, शिवानी पाल, दिलीप वर्मा, प्रताप विक्रम सिंह, अतिनेश अग्निहोत्री, आंनद कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
बीएसए कार्यालय में बीएसए प्रभात मिश्र ने पूजन किया। एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र कुमार, आशा वर्मा, संतोष कुमार, मयंक त्रिपाठी, श्रीनिवास मिश्रा, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, अजीत शुक्ला, विद्यानिधि, अनिल दीक्षित आदि आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद नगर के संकटा देवी मंदिर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हुई। अनिल शर्मा, विनय शर्मा, डॉ. सचिन शर्मा, राहुल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहे। लोनी चीनी मिल में मिल अधिकारी मौजूद रहे।
संडीला नगर में औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह हवन-पूजन हुआ। नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में विनय गुप्ता, कोमल मौर्य, मुस्कान शुक्ला व ईशा मौजूद रहीं। बर्जर पेंट्स में कंपनी के पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आईपीएल कंपनी, पारस मिल्क, पेप्सीको सहित अन्य फैक्टरियों में पूजन हुआ।
सांडी नगर के मोहल्ला नवाबगंज में भगवान विश्वकर्मा मंदिर में राजेश शर्मा ने यज्ञ कराया। बाइक रैली निकाली गई। गोष्ठी में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन उनके योगदान व समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। नगरपालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने मंदिर के सुंदरीकरण कराने की बात कही। दिलीप शर्मा, रामगुलाम शर्मा, अवधेश शर्मा, सुभाष शर्मा, विमल शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
माधौगंज नगर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जयंती पर पूजा-अर्चना की गई। नगर में वैभव कंप्यूटर पर रघुनंदन शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा के प्रतिष्ठान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजा अर्कवंशी, राजेश, रोहित के प्रतिष्ठान पर भी पूजन हुआ।





------
सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सृजनकर्ता हैं, उन्होंने मानवता का संदेश भाईचारा स्थापित कर दिया है। पूर्व विधायक अनिल वर्मा, अजय सिंह पाल, अखिलेश पाठक, फूलचंद्र वर्मा, प्रदीप राजवंशी, हारून अंसारी, पंकज यादव, आशीष वर्मा, अनुराग यादव,राजाराम, हारूफ और अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

फोटो-11- विश्वकर्मा जयंती पर्व पर मंदिर में पूजन करते विश्वकर्मा समाज के पदाधिका। संवादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed