{"_id":"68826c180c9b46f44a0f0fec","slug":"teen-bike-rider-dies-after-falling-into-drain-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134814-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाले में गिरकर बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाले में गिरकर बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
दिवंगत सनी।
बिलग्राम। नगर के मोहल्ला कासुपेट निवासी बाइक सवार किशोर पुराने कोल्ड स्टोर मार्ग पर नाले में गिर गया। बुधवार की दोपहर नाले में गिरे किशोर को परिजन सीएचसी बिलग्राम और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
बिलग्राम नगर के कासुपेट मोहल्ला निवासी राजपाल का पुत्र सनी उर्फ आयुष सैनी (15) कक्षा सात का छात्र था। राजपाल की नगर में मिठाई की दुकान है। बुधवार की दोपहर वह दुकान से घर खाना खाने आए थे। इस दौरान मौका पाकर सनी पिता की बाइक लेकर चला गया।
घर से 200 मीटर दूर पुराने कोल्ड स्टोर मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित बाइक नाले में चली गई। गंदे पानी से लबालब नाले में सनी बाइक समेत चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे सीएचसी बिलग्राम फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक माता-पिता का एकलौता पुत्र था।