{"_id":"64e8e5f7c7b8fd432307b8f6","slug":"teachers-union-told-dios-the-problem-of-teachers-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2589-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षक संघ ने डीआईओएस को गिनाई शिक्षकों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षक संघ ने डीआईओएस को गिनाई शिक्षकों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर गंगवार की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के शिक्षकों को भी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड व हिमांचल प्रदेश की भांति पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, एडेड विद्यालयों के शिक्षकों का प्रांतीय करण किया जाए। इससे शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा की सुविधा, स्थानांतरण की प्रक्रिया, पदोन्नति, प्रबंधकों के शोषण से मुक्ति आदि मिल जाएगी।
अन्य विभागों की भांति माध्यमिक शिक्षा विभाग में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए, वित्त विहीन विद्यालय को अनुदान सूची में शामिल किया जाए, शिक्षकोंं की समस्याओं के निदान के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाए, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के बराबर दिया जाए, प्रवक्ता पद के चयन वेतनमान की विसंगतियों को दूर किया जाए। ओम प्रकाश, राजवीर सिंह यादव, हंसराज, पंकज प्रताप सिंह, चंद्रेश कुमार, अंशुल गंगवार, उमेश वर्मा मौजूद रहे।