फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers should be free from food in the summer

टीचरों को ग्रीष्मावकाश में भोजन से मुक्त रखा जाए

Tue, 26 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 26 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers should be free from food in the summer

ग्रीष्मावकाश में स्कूल खोलने के दिए आदेशों में

विज्ञापन
टीचरों को मुक्त रखने की मांग को लेकर जूनियर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाई कराने की मांग की।

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि टीचरों को बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली पर ग्रीष्मावकाश देय है। बेसिक टीचरों को राज्य कर्मियों की भांति अन्य अवकाशों की सुविधा देय नहीं है। विभाग में 50 प्रतिशत महिला टीचरें हैं।

लगभग 60 फीसदी महिलाएं अपने निवास स्थान से 40 से 50 किमी दूर नियुक्त हैं, जिन्हें मात्र दो घंटे को स्कूल जाना होगा, जो इस भीषण गर्मी में उचित नहीं है। कहा कि वर्तमान में छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं। जब छात्रों की यह स्थिति रही है, तो अवकाश में सपना मात्र होगी।

कहा कि यदि इतना ही जरूरी है, तो भोजन बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के प्रधान या स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को दे दी जाए। इसके बाद पदाधिकारियों ने नारेबाजी की और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप दोपहर भोजन बनवाने के कार्य से टीचरों को मुक्त रखने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed