फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Superintendent removed on DM's order, those close to power stood firm, CMO adamant... report was also filed

Hardoi News: डीएम के आदेश पर अधीक्षक हटे, सत्ता के करीबी डटे, सीएमओ अड़े... रिपोर्ट भी करा दी दर्ज

Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Superintendent removed on DM's order, those close to power stood firm, CMO adamant... report was also filed
हरदोई। एक गजल की पंक्ति है... हंगामा है क्यों बरपा। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग में हंगामा ही बरपा है। तत्कालीन डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कछौना के सीएचसी अधीक्षक को क्या हटाया, हंगामा ही हो गया।
विज्ञापन

अधीक्षक की पैरवी में सत्ता का एक करीबी शख्स इस कदर अड़ गया कि सीएमओ से ही उलझ बैठा। पहले से ही कई पाटों के बीच उलझे सीएमओ ने भी सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर पुलिस को दी। सत्ता की दम पर सीएमओ को खरी-खोटी सुनाने वाले शख्स पर अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन


एक जनवरी को डॉ. रजनीश कुमार को कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधीक्षक बनाया गया था। तब से वह यहीं तैनात हैं। 17 मई को सीएचसी कछौना में तैनात एक स्टाफ नर्स तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से जनता दर्शन कार्यक्रम में मिलीं। सीएचसी अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। अभी डीएम इस शिकायत को सुन ही रहे थे कि कोथावां और कछौना में तैनात रह चुकीं सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी भी वहां पहुंचीं। उनकी बहू भी कछौना सीएचसी में संविदा पर स्टाफ नर्स हैं। उक्त स्टाफ नर्स पूर्व में कोथावां में रह चुकी हैं और तब डॉ. रजनीश कुमार भी कोथावां में ही तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त स्टाफ नर्स की सास ने भी अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। डीएम ने सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार को तत्काल ही डॉ. रजनीश कुमार को कछौना सीएचसी से हटाने का आदेश दे दिया। सीएमओ ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 19 मई को मामला फिर डीएम के पास पहुंचा। डीएम ने तत्काल डॉ. रजनीश को हटाकर अवगत कराने के निर्देश दिए। 20 मई को डीएम के आदेशों के क्रम में डॉ. रजनीश को हटा दिया गया। इस बीच सत्ता का एक करीबी डॉ. रजनीश को कछौना में ही बना रहने देने की कवायद करने लगा। इसके लिए सीएमओ पर दबाव भी बनाया गया।

अधीक्षक को हटाया तो मैं तुम्हें देख लूंगा... सीएमओ ने कहा देख लेना
बात शनिवार शाम की है। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार अपने मातहतों के साथ कार्यालय में काम कर रहे थे। लगभग पौने चार बजे कछौना कोतवाली क्षेत्र के दीननगर निवासी दुर्गेश सिंह यहां पहुंचा। खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताकर रौब दिखाया। सीएमओ का दावा है कि दुर्गेश ने कहा कि डॉ. रजनीश के खिलाफ कोई जांच नहीं होगी। तत्काल तबादला निरस्त कर दो। अगर डॉ. रजनीश को हटाया तो मैं तुम्हें देख लूंगा। सीएमओ ने भी कहा कि देख लेना। इसके बाद सीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। इसी पत्र के आधार पर देहात कोतवाली में दुर्गेश सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि भी की है।



डीएम बदल गए तो क्या निर्देश भी बदल जाएंगे...

तत्कालीन डीएम मंगला प्रसाद सिंह के 17 और 19 मई के आदेशों के क्रम में सीएमओ ने अधीक्षक का तबादला किया। 20 मई की रात डीएम का तबादला हो गया। 24 मई को दुर्गेश सिंह इसी बात को लेकर दबाव बना रहे थे। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि दुर्गेश ने कहा था कि वो डीएम चले गए अब कोई कार्रवाई न करो। इस पर सीएमओ ने खरा जवाब देते हुए कहा था कि जब आदेश मिले और अधीक्षक का तबादला आदेश हुआ तब डीएम मंगला प्रसाद सिंह ही थे। डीएम बदल गए हैं तो निर्देश भी बदल जाएंगे। इसी बात पर दुर्गेश भड़क गया और सीएमओ से ही उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed