फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   suicide

युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी

Sun, 01 Mar 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
suicide
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में शनिवार शाम युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम गौराही निवासी रवि त्रिपाठी (30) पुत्र स्व. कैलाश त्रिपाठी वर्तमान में परिवार के साथ शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में रहता था। रवि गांव में स्थित खेती संभालता था। शनिवार शाम रवि की मां प्रेमवती छत पर थी और रवि के दोनों बच्चे ओम व सूर्यांश भी उसके साथ छत पर थे। तभी उसे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह आनन-फानन नीचे गई। कमरे में रवि लहूलुहान पड़ा था और पास ही तमंचा भी पड़ा था। पत्नी भी कमरे में ही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह का पता चला है। शनिवार सुबह मृतक के ससुर और मौसिया ससुर घर आए थे। घटना से कुछ देर पहले भी पति-पत्नी कमरे में ही थे। मां प्रेमवती बदहवास है, इसलिए कुछ जानकारी नहीं दे पाईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि त्रिपाठी परिवार सहित कुछ दिन से गांव गौराही में था। रवि के चचेरे बाबा रामप्रकाश की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दसवां संस्कार हुआ था। शुक्रवार शाम ही सभी लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed