फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Study time should be given the power

पढ़ाई के समय बिजली दी जाए

Sat, 27 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Study time should be given the power

पिहानी (हरदोई)। बदतर बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी यूपी बोर्ड व कानपुर विवि के परीक्षार्थियों को उठानी पड़ रही है। परीक्षार्थी कैंडल और लालटेन की रोशनी में परीक्षा तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिहानी क्षेत्र में एक  सप्ताह दिन तो एक सप्ताह रात को बिजली रहती है। इधर, परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विद्यार्थी सबसे ज्यादा निराश हैं। वहीं, कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी सर पर हैं। इसके बावजूद जारी शेडयूल के तहत ही सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अहमद नदीम ने कहा कि सही से बिजली न आने से परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है।

करावां निवासी छात्र जय श्याम गुप्ता कहते हैं कि कम से कम परीक्षा के दिनों में बिजली देनी चाहिए। शेड्यूल के अनुसार बिजली देने से अच्छे रिजल्ट की आस कर पाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा विरला देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को दूसरे दर्जे का समझा जाता है। नौकरी और परीक्षाओं में उन्हें मुकाबला शहरी छात्रों के साथ करना होता है। ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ शेडयूल लागू करे।

छात्रा पूजा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ने की मजबूरी है। जीडीसी की परीक्षाएं सर पर हैं। ऐसे में छात्र हित को देखते हुए पढ़ाई के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।


रात में फाल्ट मतलब बिजली गुल
पिहानी (हरदोई)। यहां रात की सप्लाई के समय होने वाले फाल्ट पर पूरी- पूरी रात सप्लाई ठप रहती है। रात के सप्ताह में दस से सुबह आठ बजे तक सप्लाई रहती है। रात के किसी भी समय कहीं कोई मामूली फाल्ट भी आ जाए तो सूचना पर उपकेंद्र के कर्मचारी पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देते हैं। पूर्व सभासद मुईनुददीन, राजेश कुमार, डा. कमालुद्दीन व जीशान आदि ने बताया कि अक्सर रात को फाल्ट होने पर शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होती। रात के सप्ताह में ऐसे भी दिन आते हैं जब चौबीस चौबीस घंटे तक बिना बिजली के गुजारने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed