{"_id":"65ee005aee90249c3f028344","slug":"students-created-a-ruckus-in-the-annual-function-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111752-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल
Mon, 11 Mar 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड हरियावां के बसोहा समुई संविलियन विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अनेक सिंह ने किया। छात्रों से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राधा-कृष्ण, नारी सशक्तीकरण के साथ ही गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। नायब तहसीलदार ने लोगों को लोकतंत्र में मताधिकार का महत्व समझाया। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने शिक्षा का महत्व और शिक्षकों के दायित्वों पर प्रकाश डाला।
सीडीओ के पीए एसपी वर्मा ने अच्छे कार्यों के लिए विद्यालयों की सराहना की और 5100 और 2100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। लेखपाल अशोक पटेल, विमलेश पांडेय, कौढ़ा प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार, राघवेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुरजीत कुमार, आशुतोष कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, संतशरण सिंह, पूनम देवी, ज्ञानवती समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रकाश और कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र शुक्ला ने आभार जताया। राजीव शुक्ला व शिव प्रताप सिंह ने संचालन किया।