{"_id":"6a7b631c7d4bea77a40fc961","slug":"student-in-critical-condition-after-vaccination-at-school-admitted-to-picu-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154681-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यालय में टीका लगने के बाद छात्रा की हालत गंभीर, पीकू वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यालय में टीका लगने के बाद छात्रा की हालत गंभीर, पीकू वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी ब्लॉक के समथरिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा की टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे पिहानी सीएचसी लेकर आए। वहां से हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में भर्ती छात्रा का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
समथरिया गांव निवासी दिनेश दिल्ली की एक जूता फैक्टरी में काम करते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी राधा (10) गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। छात्रा की बुआ रिंकी ने बताया कि बीते शनिवार को स्कूल में टीडीओ और डीपीटी टीकाकरण अभियान के तहत डिप्थीरिया और टिटनेस के टीके लगाए जा रहे थे। राधा को भी टीका लगा दिया गया।
राधा को टीका लगने के बाद अचानक झटके आने लगे और उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह लोग उसे पिहानी सीएचसी लेकर गए। वहां उपचार में कोई सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नौ अगस्त की शाम उसे मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बुआ रिंकी का आरोप है कि राधा को पहले से बुखार था। इसके बावजूद उसे टीका लगा दिया गया। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघा गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार छात्रा में एक्यूट इंसेफेलाइटिस (तीव्र दिमागी बुखार) की पुष्टि हुई है। इसमें मस्तिष्क में संक्रमण हो सकता है। छात्रा को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उपचार किया जा रहा है।
32 बच्चों को लगा था टीका
पिहानी के समथरिया विद्यालय में टीकाकरण करने गई एएनएम पूजा प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में कुल 32 बच्चों को टीके लगाए गए थे। नियमानुसार सभी बच्चों को टीकाकरण के बाद 30 से 60 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। उस दौरान सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने बताया कि राधा की तबीयत बाद में बिगड़ी है।