फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stolen tractor and cultivator recovered, one arrested

Hardoi News: चोरी का ट्रैक्टर और कल्टीवेटर बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stolen tractor and cultivator recovered, one arrested
पाली। बीते बुधवार की रात चोरी हुए ट्रैक्टर और कल्टीवेटर काे पुलिस ने 36 घंटे में ही बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिंहापुर निवासी कौशल उर्फ प्रमेंद्र खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करते हैं। बीते बुधवार की रात भी आठ बजे ट्रैक्टर और कल्टीवेटर पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब 10:30 बजे वह पंप पर पहुंचे तो ट्रैक्टर और कल्टीवेटर नहीं मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पेट्रोलपंप पर लगे फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि भाहपुर निवासी अमित ने बुधवार की रात 11:30 बजे पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर चोरी किया हैं। चीनी मिल के पास लगे कैमरे में भी अमित ट्रैक्टर ले जाते दिखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को आधीरात के बाद ढाई बजे अमित काे मुंडेर के पीछे गदरिया जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। अमित के कब्जे से पुलिस ने ट्रैक्टर और कल्टीवेटर भी बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed