फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   State tax worth more than Rs 3 crore stuck near blocks

Hardoi News: तीन करोड़ से अधिक का राज्य कर ब्लॉकों के पास फंसा

Tue, 10 Sep 2024 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
State tax worth more than Rs 3 crore stuck near blocks
हरदोई। पंचायतों में सामग्री की आपूर्ति पर लगने वाले कर की चोरी के बाद अब विकास खंडों में राज्य कर के तीन करोड़ से अधिक रुपये बकाया हैं। ब्लॉकों की ओर से वैट प्रणाली के समय कर जमा न किए जाने से यह बकाया चला आ रहा है। राज्य कर विभाग ने इसकी वसूली के लिए रिकवरी प्रमाण पत्र (आरसी) भी जारी कराई है, लेकिन अभी तक वसूली नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए की जाने वाली सामग्री की खरीदारी पर राज्य कर लिए जाने की व्यवस्था है। आपूर्तिकर्ता फर्म को भुगतान के समय राज्य कर की कटौती करते हुए भुगतान की स्थिति में राज्य कर को विभाग के शासकीय खाता में हस्तांतरित किया जाता है। फर्म को भुगतान की स्थिति में फर्म संचालक की ओर से कर जमा किए जाने की जिम्मेदारी होती है। राज्य कर विभाग की ओर से वैट प्रणाली की व्यवस्था के समय का बकाया कर राज्य कर विभाग में जमा न होने की दशा में विभाग ने वसूली की प्रक्रिया तेज की है।
विज्ञापन

बताया गया कि 19 विकास खंडों की ओर से वर्ष 2014-2015 से 2017-18 की अवधि में वैट प्रणाली के समय का करीब 3.68 करोड़ रुपये कर जमा नहीं किया गया है। राज्य कर के रुपये जमा न किए जाने पर विभाग की ओर से राजस्व बकाया वसूली की भांति वसूली के लिए आरसी जारी कराई गई है। राज्य कर विभाग के उपायुक्त ने इस राशि की वसूली कराए जाने के लिए संबंधित विभाग के साथ ही अपर जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। राज्य कर विभाग की ओर से बकाया और वसूली का पत्र मिला है, इसमें बकाया अधिक दर्शाया गया है। ऑनलाइन प्रदर्शित हो रहे बकाया में से 20 प्रतिशत की वसूली सितंबर माह में किए जाने के आदेश डीएम की ओर से संबंधित तहसीलदारों को जारी कर दिए गए हैं। राज्य कर विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि बकाया की भिन्नता को भी दुरुस्त करा लिया जाए। -प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article