फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fariha Fatima tops in Mehendi; Divyanshi stands first in Science Model.

Hardoi News: मेहंदी में फरिहा फातिमा व विज्ञान माॅडल में दिव्यांशी अव्वल

Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fariha Fatima tops in Mehendi; Divyanshi stands first in Science Model.
हरदोई। श्री वेणी माधव बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मेहंदी में फरिहा फातिमा व विज्ञान माॅडल में दिव्यांशी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय संस्थापक शिक्षाविद् बाबू राधाकृष्ण की पुण्य स्मृति पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की कोमल प्रथम, कक्षा 12 की सुरभि वर्मा द्वितीय, कक्षा मम की गरिमा सिंह तृतीय, जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की माही श्रीवास्तव प्रथम, कक्षा सात की रूशदा परवीन द्वितीय, कक्षा आठ की माही शर्मा तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की कोमल प्रथम, कक्षा 11 की कोमल राठौर द्वितीय, कक्षा 10 की स्नेहा तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा नौ की फरिहा फातिमा प्रथम, कक्षा 11 की आराध्या मिश्रा द्वितीय, कक्षा 11 की शुभी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में कक्षा छह की कविता सिंह व वैष्णवी सिंह प्रथम, कक्षा छह की आराध्या द्वितीय और कक्षा 12 की मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 12 की दिव्यांशी वर्मा प्रथम, नाफिसा नवाब द्वितीय, कीर्ति वर्मा तृतीय, इको क्लब प्रदर्शनी में कक्षा 11 की पायल प्रथम, कक्षा 10 की प्रियांशी तिवारी द्वितीय, कक्षा नौ में अनुराधा तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी में कक्षा 12 की जहरा प्रथम, कक्षा 12 की खुशी खान द्वितीय, कक्षा 10 की लक्ष्मी तृतीय, मानस प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कक्षा 12 की दिव्यांशी वर्मा प्रथम, दिव्यांशी मिश्रा द्वितीय, दिव्यांशी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका इंदू शुक्ला ने निभाई। विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बीडी यादव, कोषाध्यक्ष अतुल कांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य गीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed