{"_id":"6abd4b3cd29831d651013d9d","slug":"hardois-government-school-makes-waves-nationwide-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157603-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोई के परिषदीय स्कूल का देशभर में बजा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोई के परिषदीय स्कूल का देशभर में बजा डंका
विज्ञापन
फोटो-15-पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बेरमऊ के शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत व
हरदोई। विकासखंड संडीला स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बेरमऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने जेनरेशन फॉर क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम के तहत देश के टॉप-10 उत्कृष्ट विद्यालयों में अपनी जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की मेंटर शिक्षिका अनुपमा सिंह को नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। कंपोजिट स्कूल बेरमऊ के प्रधानाध्यापक अमर सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
नई दिल्ली में 27 सितंबर को शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बेरमऊ के बच्चों ने अन्य राज्यों से आए विद्यार्थियों के साथ अपनी भाषा, संस्कृति, अनुभवों और नवाचारों को साझा किया। इससे बच्चों में आपसी सहयोग और सीखने की भावना और अधिक मजबूत हुई।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कर जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन का व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल किया। विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय को यह मुकाम पर्यावरण के प्रति लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण मिला है।
विज्ञापन
इस अभूतपूर्व सफलता पर शिक्षक, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई। इस सम्मान का श्रेय बच्चों की अटूट मेहनत को जाता है। यह उपलब्धि केवल विद्यालय की ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। -प्रभात मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी