{"_id":"6abd4b461224c65ce608016f","slug":"fir-against-puranmau-ration-dealer-action-pending-against-shahpur-pawars-dealer-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157596-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पूरनमऊ कोटेदार पर प्राथमिकी, शाहपुर पवार पर बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पूरनमऊ कोटेदार पर प्राथमिकी, शाहपुर पवार पर बाकी
विज्ञापन
मल्लावां। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में निशुल्क अनाज वितरण में गड़बड़ी पर पूरनमऊ के कोटेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं शाहपुर पवार के कोटेदार के यहां भी गड़बड़ी मिली थी लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी।
तहसील बिलग्राम के शाहपुर पवार गांव के कोटेदार रामऔतार के यहां 15 सितंबर को जांच में गड़बड़ी मिली थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र पाठक के मुताबिक जांच में दुकान पर 68.03 क्विंटल गेंहू, 112.75 क्विंटल चावल और 2.76 क्विंटल चीनी कम मिली थी जबकि 4.99 क्विंटल बाजरा अधिक मिला था। अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज न होना लोगों में चर्चा बना हुआ है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। पत्रावली डीएम कार्यालय में है।
वहीं पूरनमऊ गांव के कोटेदार झरियनपुरवा निवासी रमेशचंद्र के विरुद्ध मिली शिकायत पर एसडीएम एन राम ने जांच कराई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह से राशन की दुकान की 22 सितंबर को जांच की थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच में 18.78 क्विंटल गेंहू, 34.71 क्विंटल चावल और 1.20 क्विंटल चीनी कम पाई गई थी। मंगलवार देर शाम पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार रमेशचंद्र के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।