फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP's new executive committee declared, fierce battle on social media

Hardoi News: सपा की नई कार्यकारिणी घोषित, सोशल मीडिया पर घमासान

Mon, 07 Aug 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
SP's new executive committee declared, fierce battle on social media
हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करदी। कार्यकारिणी में 12 जिला उपाध्यक्ष समेत 51 लोग हैं। जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही सोशल मीडिया पर कई समाजवादियों का गुस्सा और दर्द फूट पड़ा। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बनाए गए एक व्यक्ति की लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार करते फोटो भी वायरल हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरे यादव ने बताया कि अजय सिंह पाल को जिला महासचिव और कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।डा. आदर्श दीपक मिश्रा, डॉ. अरुण मौर्या, राहुल गुप्ता, विप्र कुुमार पटेल, राजपाल सिंह, हफीज मंसूरी, धीरज सिंह चौहान, जगमोहन सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह यादव, यदुनंदन लाल वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। कमरूद्दीन को जिला महासचिव और अवनिकांत वाजपेयी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गीता सिंह, उपेंद्र कुमार रावत, छत्रपाल, सुशील हंस, उमेश चंद्र शर्मा, वसीउर्रहमान, आलोक कुमार श्रीवास्तव, वसीम अहमद वारसी, अमीर चंद्र शास्त्री, यादवेंद्र सिंह यादव, अनीस अहमद मंसूरी, पचनू वाल्मीकि, अशोक कुमार सक्सेना, चंद्रशेखर पाल, चंद्राहास यादव, सरिता यादव, सुधाकर कश्यप, अमित अवस्थी और चांद मियां को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा 17 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में सदस्य रूप में शामिल किया गया है। कमेटी की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं में आक्रोश नजर आया। नगर पालिका चुनाव में हरदोई से सपा प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने सोशल मीडिया पर नई कार्यकारिणी को लेकर तीखा तंज कसा, तो अमित सिंह मीतू ने जिला उपाध्यक्ष बनाए गए एक नेता की भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते फोटो ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। दरअसल पार्टी के कई पुराने लोगों को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की कार्यकारिणी में शामिल रहे अधिकांश लोगों को नई समिति से दूर रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed