{"_id":"650dd2dcd2a1ab1de7097568","slug":"speaker-and-councilors-opened-front-against-eo-accused-of-acting-arbitrarily-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4004-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अध्यक्ष और सभासदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, मनमर्जी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अध्यक्ष और सभासदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, मनमर्जी करने का आरोप
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ अध्यक्ष और सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में सभासदों ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर अधिशासी अधिकारी के कारनामे बताए। सभासदों और अध्यक्ष की बात सुनकर डीएम भी सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अपनी तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें। कंप्यूटर ऑपरेटर से वाहन चलवाने समेत कोई भी निजी कार्य न कराएं।
नगर पालिका अध्यक्ष तरन्नुम के नेतृत्व में डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अधिशासी अधिकारी मनमाने ढंग से कार्यालय आते हैं। महज एक या दो घंटे ही कार्यालय में बैठते हैं। आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी चंद्रशेखर भारती उर्फ राजू कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है, लेकिन उससे वाहन चालक और निजी कर्मचारी की तरह लिया जा रहा है।
यह मामला सात जून को हुई बोर्ड की बैठक में भी उठा था। आरोप है कि नगर पालिका में कर्मचारियों के पीएफ का रुपया भी समय से जमा न होने के कारण खातों को सीज करा दिया गया था, क्योंकि अधिशासी अधिकारी पूरा पक्ष नहीं रख पाए थे। अधिशासी अधिकारी पर आरोप है कि वह लखनऊ आवास से मनमाना कार्य करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सभासद विनीत कुमार, अनूप कुमार, पूर्णिमा तिवारी, मयंक अग्निहोत्री, शिखा वर्मा, मायादेवी, सगीर अहमद अंसारी, केशनू, मोहम्मद अफसर, हाशनू आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तो अधिशासी अधिकारी के पास रहता है अध्यक्ष का डीएससी
अध्यक्ष और सभासदों ने डीएम को बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डोंगल) अधिशासी अधिकारी के पास रहता है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक लाख 35 हजार रुपये का भुगतान अधिशासी अधिकारी ने मनमाने ढंग से कर दिया।
इसकी जानकारी भी नगर पालिका अध्यक्ष को नहीं दी गई। इसको लेकर अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर दिया, तो अधिशासी अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर के जरिए बवाल करा दिया। कई अन्य टेंडरों में भी गड़बड़ी करने का आरोप अध्यक्ष और सभासदों ने लगाया है।
इनसेट
डीएम हुए सख्त, जारी किए निर्देश
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने पूरे मामले पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने न सिर्फ मल्लावां, बल्कि सभी अधिशासी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर से कार्यालय का कार्य ही लिया जाए। उससे चालक या निजी कर्मचारी की तरह काम न लिया जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
चेयरमैन प्रतिनिधि व चालक के खिलाफ रिपोर्ट
नगर पालिका मल्लावां के कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर भारती उर्फ राजू की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि परवेज आलम और उनके चालक नौशाद के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया है। कंप्यूटर ऑपरेटर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि गुरुवार की शाम तीन बजे नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि परवेज आलम ने सभाकक्ष में बुलाकर अपने चालक नौशाद के साथ मिलकर मारपीट की।
चेयरमैन के भतीजे और प्रतिनिधि परवेज आलम ने बताया कि ईओ की शह पर षड़यंत्र रचा गया है। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।