{"_id":"56f975b34f1c1b1b73f005ac","slug":"sp-with-the-team-tested-the-security-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने टीम के साथ परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने टीम के साथ परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैंक चेक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। होली के अवकाश पर पांच दिन की बंदी के बाद बैंक खुलने पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने टीम के साथ खुद बैंकों की सुरक्षा जांची। कहीं सायरन खराब तो कहीं सीसी टीवी कैमरे खराब मिले। वहीं, कई पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। नदारद पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस टीम ने सुबह साढ़े नौ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था। एसपी उमेश कुमार सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ निरीक्षण पर निकल पड़े। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक रेलवे गंज, एचडीएफसी सहित कई बैंकों का निरीक्षण किया। टीम ने लोगों के अभिलेख चेक किए और बैंक में आने का कारण पूछा।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने इंडियन बैंक के निरीक्षण के दौरान सायरन न बजने पर उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एसबीआई सहित कई बैंकों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे में खामियां मिलने पर उनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
बिलग्राम संवाददाता के अनुसार, सीओ बलवंत चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने नगर की भारतीय स्टेट बैंक, बैक आफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चेकिंग की।