फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Somewhere left amid squabbles, somewhere encroachment removed, 15 people asked for time off

Hardoi News: नोकझाेंक के बीच कहीं छोड़ा तो, कहीं हटाया अतिक्रमण, 15 लोगों ने मांगी मोहलत

Tue, 10 Sep 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Somewhere left amid squabbles, somewhere encroachment removed, 15 people asked for time off
हरदोई। मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे के बीच चलाए गए अभियान में अतिक्रमणकारियों ने तोड़फोड़ का विरोध किया। इसके चलते लोगों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते कई स्थानों पर अतिक्रमण को छोड़ दिया और अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को हटवाया गया। विरोध करने वाले लोगों में से 15 लोगों ने तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी है।
शहर को साफ-सुथरा और पानी निकासी के लिए नाले-नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे के बीच सिनेमा रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया गया। सिनेमा चौराहे के पास नाले से फुटपाथ तक ग्रेनाइट पत्थर लगवाकर किए गए अतिक्रमणकारियों ने पहले तो टीम का विरोध किया।
विज्ञापन

लोगों की टीम से नोकझोंक भी हुई। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने पर न्यायालय तक जाने की बात कह डाली, लेकिन अधिकारियों ने नाले की सीमा तक अतिक्रमण हटाने की बात कही। अतिक्रमण हटाओ अभियान समिति के अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी के साथ सीओ सिटी अंकित मिश्रा, ईओ विनोद कुमार सोलंकी, अतिक्रमण प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम, पुलिस फोर्स व निकाय के कर्मियों ने चिह्नित अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे से लेकर बड़ा चौराहे के बीच चिह्नित अतिक्रमण में सोमवार को तीन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन मंगलवार को अभियान के दौरान नाले से लेकर फुटपाथ तक ग्रेनाइट पत्थर लगवाकर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलने से बचाने के लिए 15 लोगों ने स्वयं से ही तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की मोहलत मांगी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने इन लोगों के अतिक्रमण को अभियान में हटवाने से मुक्त करते हुए तीन दिन के अंदर स्वयं से हटा लेने का समय दिया है। इसी के साथ चेतावनी भी दी है कि तीन दिन के बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने पर जेसीबी से अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed