फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sitting on the lay socialist pension

समाजवादी पेंशन के लिए धरने पर बैठे

Sun, 26 Jul 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 26 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
चयन के बाद भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ न मिलने के बाद खफा चयनित आवेदक
विज्ञापन
ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से गुहार की और जल्द पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की।

कलक्ट्रेट में ग्राम पचकोहरा निवासी परवीन ने ज्ञापन से पूर्व बताया कि पहले तो पेंशन के आवेदन से लेकर चयन कराने में उन्हें पापड़ बेलने पड़े। कई बार ब्लाकों के चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद उनका चयन तो हो गया, पर उसके बाद भी उनके खाते में धनराशि हस्तांतरित नहीं हो सकी।

जब ब्लाक पर पूछा तो बताया गया कि यहां से भेज दिया गया है, मुख्यालय पर पता करें। यहां पता करने पर बताया गया कि उनका बैंक खाता वहां से गलत भेजा गया है, इसलिए ब्लाक से ही संशोधित खाता संख्या भेज्रें। आरोप है कि इसके बाद उनके द्वारा एक बार नहीं बल्कि दो बार खाता सही कराने को पत्र दिया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यालय पर उनके पत्र को भेजा ही नहीं गया और न ही खाता संख्या को सही करवाया गया। जिसके बाद उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद परवीन ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को पत्र सौंपकर उनके प्रार्थना पत्र की जांच कराकर खाता संख्या सही कराने एवं उन्हें पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed