फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, the day is spent in the fields, at least we should get electricity at dinner time.

Hardoi News: साहब! दिन तो खेत में कट जाता, रात में खाने के समय तो मिल जाए बिजली

Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sir, the day is spent in the fields, at least we should get electricity at dinner time.
हरदोई। किसान दिवस पर किसानों, संगठन प्रतिनिधियों ने बिजली, नहर और नलकूप विभाग की समस्याओं को उठाया। किसानों ने कहा कि साहब! दिन तो खेत में कट जाता है, रात में खाना बनाने और खाने के समय तो बिजली मिल जाया करे। बिजली कटौती न तो चैन से खाना खाने दे रही है न ही खेतों में पलेवा आदि हो पा रही है। बिजली विभाग के अभियंता फोन भी रिसीव नहीं करते, उपकेंद्र के संविदा कर्मियों का व्यवहार भी ठीक नहीं होता है।
विज्ञापन

किसानों ने बिजली, नहर और नलकूप विभाग की समस्याओं को बुधवार को विकास भवन में किसान दिवस पर उठाया। डीएम अनुनय झा ने किसान दिवस की अध्यक्षता की। किसानों ने कहा कि एक तो गर्मी चरम पर है और बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं तक न के बराबर है। कागजों पर कितनी दी जा रही है यह अलग बात है। बिजली न मिलने से नलकूप भी पानी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं नलकूपों के खराब होने से भी किसानों को दिक्कतें होती हैं। नहरों की सफाई के नाम पर कुलाबों की स्थिति दयनीय कर दी गई है। डीएम ने किसानों की बात सुनने के बाद अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान त्वरित कराया जाए। किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषि, सिंचाई, विद्युत और राजस्व विभाग समन्वय से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सतीश चंद्र पांडेय ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, उन्नत खेती, जैविक कृषि और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ नेहा ब्याडवाल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, सीवीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, डीएचओ सुभाष चंद्र आदि अधिकारी अधिकारी, किसान संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed