फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shri Ganesh Festival: Artists' performances enthralled the audience

श्रीगणेश महोत्सव : कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Tue, 22 Sep 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh Festival: Artists' performances enthralled the audience
हरदोई/सांडी। श्रीगणेश महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। दर्शकों ने भी तालियों से कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। वहीं श्रीगणेश पंडालों में भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद अर्पित कर सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार को श्रीसिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के त्रिलोकीनाथ कंपाउंड में श्रीगणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं और कमेटी पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। भोग प्रसाद अर्पित कर आरती की। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदीप रस्तोगी, गोपाल मेहरोत्रा, मनी, पोला रस्तोगी, भोला, पुच्ची, बबलू कपूर व बुलबुल रस्तोगी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांडीनगर में श्रीसिद्धि विनायक सेवा समिति के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर सतमठिया में श्रीगणेश महोत्सव में मुकेश गुप्ता, विनीत गुप्ता और यश गुप्ता ने अपनी पत्नियों के साथ पूजा की। मोहित ब्रजवासी आर्ट ग्रुप हरदोई के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकार मथुरा, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, राजस्थान और बरेली से आए थे। कलाकारों ने मयूर नृत्य के साथ ही भगवान लड्डू गोपाल, भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु, हिरण्यकश्यप वध, श्रीकृष्ण-राधा आदि की झांकियों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिवेदी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed