फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   showed bird love in bird walk

बर्ड वॉक में दर्शाया पक्षी प्रेम

Sat, 03 Feb 2018 11:18 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 03 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
showed bird love in bird walk
सांडी पक्षी विहार की झील में कलरव करते पक्षी। - फोटो : अमर उजाला

सांडी पक्षी विहार कुदरत की एक अनमोल देन व जनपद की धरोहर है। इसे बनाए रखना लोगों की जिम्मेदारी है। ये बात तीन दिवसीय सांडी पक्षी महोत्सव का शुभारंभ करते समय डीएम पुलकित खरे ने कही। सभी अतिथियों ने शांति के दूत कबूतर उड़ाए व पक्षियों की जानकारी संबंधी पुस्तक का विमोचन किया गया। महोत्सव में बच्चों की बर्ड वॉक आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

 कार्यक्रम में विधायकों ने लोगों से अपील की कि पक्षी विहार की गरिमा बनाए रखें और महोत्सव हो सफल बनाएं। पौधरोपण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी के प्रयास से सांडी पक्षी विहार की जानकारी पूरे विश्व में होनी चाहिए। महोत्सव में 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वर्ड वॉक किया। चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाई। खान-पान के स्टाल लगाए गए। डीएफओ राकेश चंद्रा ने पक्षियों के बारे में बताया। इस अवसर पर विधायक रजनी तिवारी, आशीष सिंह आशू, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक लुप्त प्राय परियोजना लखनऊ एपी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी आशीष सिंह, सर्वेश गुप्ता, अशोक कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप सिंह, सहायक निदेशक कुमकुम शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed