फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show cause notice to four including former head of Chhanoiya

Hardoi News: छनोइया की पूर्व प्रधान सहित चार को कारण बताओ नोटिस

Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to four including former head of Chhanoiya
हरदोई। विकास कार्यों में गड़बड़ी के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की बनी सड़क का भुगतान निकालने की दोषी पूर्व प्रधान सहित चार को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। सभी से 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विकास खंड संडीला के छनोइया की पूर्व प्रधान और तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस गांव निवासी राघवेंद्र बाजपेयी के शिकायत हुई जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधान कमला देवी अब पद पर नहीं हैं, ऐसे में पंचायतीराज अधिनियम में उनसे गबन राशि की वसूली की जाएगी। अधिकारियों को गबन राशि का आकलन करते हुए पूर्व प्रधान का उत्तरदायित्व तय करने व राशि का निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शासकीय राशि की वसूली कराई जा सके।
विज्ञापन

संडीला बीडीओ को पूर्व प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि छनोइया में तैनाती के दौरान गड़बड़ी के दोषी पाए गए पंचायत सचिवों में राजेश गुप्ता को बीडीओ बेहंदर, रामकुमार को बीडीओ भरावन ओर पंकज त्रिपाठी को बीडीओ माधौगंज के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व प्रधान ने पंचायत सचिव से मिलकर पीएमजीएसवाई की बनी सड़क पर भी 5,23,880 रुपये का भुगतान निकाला है। इसी के साथ अन्य कामों में भी गड़बड़ी और गबन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed