फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shot dead in depression of girlfriend's death

प्रेमिका की मौत के अवसाद में गोली मारकर जान दी

Thu, 10 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shot dead in depression of girlfriend's death
मल्लावां (हरदोई)। प्रेमिका की मौत के बाद से अवसाद में चल रहे इब्राहिमपुर निवासी युवक ने बुधवार शाम तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी उमाशंकर (35) पुत्र गिरजाशंकर बचपन से गांव निवासी देवेंद्र कुमारी पत्नी सुरेश प्रताप सिंह के पास रहता था। बुधवार की शाम को उमाशंकर ने घर के एक कमरे में तमंचे से सीने में गोली मार ली। आवाज सुनकर देवेंद्र कुमारी व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर थे, लेकिन इसी बीच उसकी मौत को गई। सूचना मिलने के बाद गंज जलालाबाद चौकी इंचार्ज माबूद रजा मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमारी व परिजनों ने बताया कि उमाशंकर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर अविवाहित था। वह खेती-किसानी करता था। बताया कि उमाशंकर मल्लावां कस्बे की एक लड़की से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। तीन माह पूर्व लड़की की मौत हो गई तो वह अवसाद में आने से गुमसुम रहने लगा। इधर एक सप्ताह से उसने अत्यधिक शराब पीना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अवसाद में आकर ही उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बरामद तमंचे को फोरेंसिक टीम ले गई है। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed