{"_id":"6a9c51a76db49066df03d29f","slug":"students-will-showcase-their-talent-in-12-disciplines-at-the-kala-utsav-hardoi-news-c-213-1-hra1021-156106-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कला उत्सव में 12 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कला उत्सव में 12 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पहल में इस बार भी विद्यार्थियों को विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नौ सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत की कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें शास्त्रीय संगीत से लेकर लोककला तक को लिए मंच मिलेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और विभिन्न बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं, से लेकर 12वीं के विद्यार्थी कला उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे।
12 विधाओं में होगा प्रदर्शन
कला उत्सव में विद्यार्थियों को कुल 12 कला विधाओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इनमें संगीत गायन में एकल शास्त्रीय और समूह लोकगीत, संगीत वादन में तंत्री, सुषिर वाद्य और ताल वाद्य की शास्त्रीय विधाएं शामिल हैं। इसके अलावा नृत्य में एकल शास्त्रीय, समूह लोक नृत्य, नाटक में समूह लोक-नाटिका, दृश्य कला में एकल द्विआयामी और त्रिआयामी, समूह श्रेणियां और पारंपरिक कहानी वाचन शामिल हैं।
विज्ञापन
कला उत्सव में विद्यार्थियों के पास प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है। कला उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है और विद्यार्थियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक