Hardoi News: श्रद्धा और उल्लास के बीच प्रकटे कान्हा... खूब बजी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने भगवान लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराकर माखन-मिश्री का भोग लगाया। आरती उतारी और स्तुति और बधाई गीत गाए गए। पुलिस लाइन में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पूजन-अर्चन किया।
बावन लोनार में एसओ सुनील कुमार मिश्रा, बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने पूजन-अर्चन किया, भंडारा हुआ। ठाकुरद्वारा मंदिर रामचरनपट्टी में श्रीराम चरित मानस पाठ हुआ। मोहल्ला वीरम पट्टी में देवी मंदिर पर बाबा निर्भय गिरी जी महाराज ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। बेहटा गोकुल थाना परिसर में भजन-कीर्तन के साथ कृष्ण जी की सुंदर झांकी सजाई गई। मानपुर के ठाकुरद्वारा में प्रबंधक राजा सिंह ने ग्रामीणों के साथ जन्मोत्सव मनाया।
पिहानी के मोहल्ला मिश्राना, कटरा बाजार, बस स्टैंड बड़ा चौराहा और मीरसराय आदि स्थानों पर झांकियां सजाई गईं। कोतवाली परिसर स्थित मंदिर पर झांकियां सजाई गईं। श्री सनातन गुणगान मंडल बरेली कलाकार आशुतोष वाजपेयी व कुशाग्र तिवारी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कोतवाल एसएन सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह आदि रहे।
सवायजपुर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर भजन संध्या हुई। गायक मस्ताना ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। हरियावां के प्रसिद्ध मंदिरों में जन्माष्टमी पर पूजन-अर्चन हुआ। थानाध्यक्ष रितेश चौहान ने मंदिर में पूजा-पाठ कर बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई।
हरपालपुर/सांडी में मंगला देवी सतमठिया मंदिर, बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर, ठाकुरद्वारा व लखपेड़ा बाग स्थित मंदिर में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। हरपालपुर में प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला व अरवल में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने हवन-पूजन किया। माधौगंज में गुड़मंडी स्थित बालाजी मंदिर, शनि मंदिर, गोपाल मंदिर, दौलतयारपुर के देवी मंदिर सहित कई मंदिरों में सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
गायत्री मंदिर में देवी-देवताओं की भव्य झांकी के साथ वैष्णो देवी गुफा बनाई गई। गुफा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बिलग्राम क्षेत्र में गनीपुर गांव में जागरण हुआ। विधायक आशीष सिंह आशु, आयोजक मंडल मौजूद रहा। कोतवाली में सीओ आरएस सोनकर, कोतवाल विजय कुमार ने पूजन-अर्चन किया।
भरावन क्षेत्र के जंगली शिव तीर्थ मंदिर और जागेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। अतरौली में एमएलसी अशोक अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक शिवकांत पांडेय आदि ने पूजन-अर्चन किया। पचदेवरा में सिद्धिदात्री मंदिर मूर्तियानगर में निवर्तमान प्रधान नरेश सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। टड़ियावां थाना परिसर में प्रभारी इख्तियार हुसैन की अगुवाई में पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बेहंदर के कासिमपुर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने थाना परिसर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

फोटो-19- पिहानी कोतवाली परिसर में कीर्तन प्रस्तुत करतीं कलाकार आरजू। संवाद