फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers from the district honored on Teachers' Day.

Hardoi News: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए जिले के शिक्षक

Sat, 05 Sep 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers from the district honored on Teachers' Day.
हरदोई। शिक्षक दिवस पर जिले के सेवानिवृत्त व कार्यरत माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शहर से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रमों को आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विवेकानंद सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रेमावती वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षक बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रामेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र, जिला समन्वयक एमआईएस राहुल दुबे, जिला समन्वयक एमडीएम मयंक त्रिपाठी, एसआरजी आशीष मिश्र, आदित्य दीक्षित, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसिक के यह शिक्षक सम्मानित

राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर, मंजू वर्मा, राजीव सिंह, होरीलाल, अभिषेक मिश्र, सचिन मिश्र (भरावन), रश्मि शुक्ला, तलत जहां को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व सभी विकास खंडों में उत्कृष्ट व नवाचारी कार्य कर रहे शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।



माध्यमिक के यह शिक्षक हुए सम्मानित

राजकीय उमावि रहीमपुर गरलवीर, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की मिथिलेश कुमारी, जीजीआईसी की जयति राजपूत, राजकीय उमावि सुमई विनय मिश्रा, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरोरी के नितिन शुक्ला, सुभाष इंटर कॉलेज जलियापुर की नीलम जैन, आरआर इंटर कॉलेज के सुनील कुमार मंडल, गंगादेवी इंटर कॉलेज की प्रियंका, श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी के संजय कुमार पांडेय, पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज प्रदीप नारायण मिश्र और रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के देश दीपक शुक्ला शामिल हैं।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आरआर इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, प्राचार्य डाइट रामेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा व भाजपा नेता डॉ. कीर्ति सिंह ने 151 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय, जिला मंत्री विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, ललित शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

श्री बाबूलाल गुप्ता मांटेसरी स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह बब्बन, एसडीएम गुलाब सिंह, प्रबंधक अविनाश चंद्र गुप्त ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक डॉ. विवेक कुमार दीक्षित, जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापक सोनू मिश्रा, पूनम, संजय सक्सेना, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

संवेदना संस्था की ओर से पांच सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. ब्रह्मस्वरूप पांडेय, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, शीला पांडेय, वेद प्रकाश अवस्थी, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा, सुशील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

भरावन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक प्रकाश चंद्र दुबे, सुनीता यादव, फैजी अब्बास, शिवप्रसाद, सुशील का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जितेंद्र सिंह, दीनू सिंह, शितांशु पांडेय, संदीप आर्य, मो. आरिफ मौजूद रहे।

बेहंदर प्रतिनिधि के अनुसार विधान परिषद इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज के निदेशक डॉ. डीएन सक्सेना, प्राचार्य डॉ. बृजराज, पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव, प्रशांत पटेल, नवीन पटेल, विपिन पाल मौजूद रहे।


संडीला प्रतिनिधि के अनुसार लायंस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक डॉ. शकुंतला सिंह ने केक काटकर सभी को केक खिलाया और सभी शिक्षकों को उपहार वितरण किया। अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed