{"_id":"f314e0c1b82719e3ba97ea2efe15471f","slug":"shiva-had-gathered-in-procession-inundation-of-faith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बारात में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बारात में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली में रविवार को निकली शिव बारात में बम-बम भोले
विज्ञापन
के जयकारों के बीच भगवा रंग में रंगे शिव भक्त सड़कों पर झूमते नजर आए।
महिलाओं से लेकर बूढे़-बच्चे सब ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरके। बारातियों ने
लाल गुलाल उड़ाया तो सड़कें भगवा रंग में रंग गईं।
जहां बारात पहुंचती गई, लोग घरों से निकलते गए और देखते ही देखते सड़कों पर शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। अतरौली में जानकी वल्लभ रामदेव स्थानम् पर चल रहा मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर रविवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर निकली शिव बारात में क्षेत्र के हजारों लोग बाराती बनकर शामिल हुए।
बारात में वाहनों का तांता लगा रहा। बारात जागेश्वर मंदिर अतरौली से जंगली शिव मंदिर होते हुए जानकी वल्लभ रामदेव स्थानम् पहुंची। इस बीच माहौल भोले के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाया। भक्तिमय गीतों पर लोग थिरके तो महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सास्वतानंदजी महराज, स्वामी अर्जुनपुरी महराज, रामलखन शुक्ल, रीशू शुक्ल, राजाराम त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ल, दिनेश पाल सिंह, अतुल सिंह, धीरज अवस्थी, प्रेमप्रकाश मिश्र, नागेश्वर मिश्र, रामेंद्र मिश्र, अरविंद बाजपेई, आशुतोष सिंह, रिषभ शुक्ल, प्रदीप मिश्र, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद थे। इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही।