फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sensation due to theft of 15 lakhs, then it was found out that the young man lost money in online gaming

Hardoi News: 15 लाख चोरी होने से सनसनी फिर पता चला ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हार गया युवक

Sun, 06 Jul 2025 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to theft of 15 lakhs, then it was found out that the young man lost money in online gaming
हरदोई। कछौना नगर में कपड़ा व्यापारी के मकान से 15 लाख रुपये और जेवर चोरी होने की जानकारी से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने कछौना में ही डेरा जमा लिया। लगभग पांच घंटे की पड़ताल के बाद पता चला कि चोरी हुई ही नहीं। व्यापारी का भाई ऑनलाइन गेमिंग में पिछले चार माह से रुपये हार रहा था।
कछौना के मुख्य मार्ग पर रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के मकान में चोरी होने की जानकारी पुलिस को रविवार सुबह मिली। 15 लाख रुपये और पांच लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी होने की बात सामने आई। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और व्यापारी व उनके परिजनों से घटना काे लेकर पूछताछ की। इसके बाद काफी देर तक वहीं रुककर उन्होंने पड़ताल की। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

इसी बीच व्यापारी के भाई से अपर पुलिस अधीक्षक ने घुमा फिराकर पूछताछ शुरू की। कुछ घंटे बाद पता चला कि युवक बीती मार्च से ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हार रहा था। इस कारण वह घर में रखे रुपये धीरे-धीरे चोरी करता रहा। रुपये ज्यादा होने के कारण परिजनों को पहले पता नहीं चला और जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना नहीं हुई है। ऑनलाइन गेमिंग में व्यापारी का छोटा भाई रुपये हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed