फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   seeo hariyaavaan samet 57 aur mile korona sankramit

सीओ हरियावां समेत 57 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
seeo hariyaavaan samet 57 aur mile korona sankramit
विकास भवन के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सीओ हरियावां भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2726 हो गई है। एक्टिव केस 543 हैं। जिले में अब तक कोरोना से 33 मौतें हुई हैं। 2143 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक सीओ सदर/हरियावां भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो सितंबर को कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। गुरुवार को रिपोर्ट आई है। संडीला कोतवाली में तैनात एक सिपाही (40) को भी संक्रमित पाया गया है। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी युवक (30), आशा नगर निवासी युवक (29), छोटा चौराहा निवासी युवक (44) कोरोना संक्रमित मिले हैं। आशा नगर निवासी शख्स (50), राधानगर निवासी युवक (28), लक्ष्मीपुरवा निवासी युवक (22) के अलावा हरियावां चीनी मिल के दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सांडी कस्बे के नवाबगंज निवासी दंपति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के ज्यौंतीनगर निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

वैटगंज निवासी बुजुर्ग महिला (75), आजाद नगर निवासी युवती (22), सरॉयथोक पूर्वी निवासी युवक (35), बहरा सौदागर पूर्वी निवासी युवक (35), सुभाष नगर निवासी युवक (30) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। थाना माधौगंज में तैनात एक सिपाही (45) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर की एचडीएफसी बैंक में तैनात वरिष्ठ कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिहानी सीएचसी में तैनात युवक (30) भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed