{"_id":"68d96c3247085dedfa0fbcba","slug":"seeking-blessings-for-attainment-of-wealth-religion-work-and-salvation-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138104-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति का मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति का मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
फोटो 27: शाहाबाद में श्रीसुंदरकांड का पाठ करते भगवा परिवार के सदस्य। संवाद
हरदोई। नवरात्र पर रविवार को श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भोग-प्रसाद लगाया और पाठ व आरती की। अभयमुद्रा वाली मां से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की कामना की।
श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पूजा-पाठ की व्यवस्थाएं जुटाईं, हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। फल-फूल, भोग-प्रसाद, मिष्ठान आदि अर्पित किए। शास्त्री उमाकांत अवस्थी और आचार्य सनत्कुमार मिश्र ने बताया कि कात्यायनी स्वरूप मां दुर्गा की चार भुजाएं अभय और वर मुद्राधारी हैं। कात्यायनी मां की पूजा-अर्चना से श्रद्धालुओं को आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष फलों की प्राप्ति हो जाती है। मां श्रद्धालुओं को रोग, शोक, संताप और भय से मुक्ति दिलाती हैं। अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्रीसार्वजनीन दुर्गा पूजा में कोलकाता के पुजारियों ने मां की पूजा-अर्चना कराई। डॉ. महेंद्र सरकार, नितीश मुखर्जी, स्वप्नदास गुप्ता, मुकेश डे आदि श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति की तरफ से बाबा अमलेश्वर नाथ मंदिर पर महोत्सव में राजेश त्रिपाठी, महेश कुमार मिश्रा, अमृत गुप्ता टीपू, हिमांशु गुप्ता, पंकज ओबराय, पंकज सिंघल, प्रकाश दुबे आदि श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति के महोत्सव में मुख्य यजमान डॉ. कीर्ति सिं, कनुप्रिया सिंह, सुनील कुमार मंडल, अरुणेश मिश्रा, वीके राना, श्रीओम पांडेय आदि ने पूजन-अर्चन किया। प्रतिभागियों ने कलश सज्जा की। श्रीराम जानकी मंदिर में पुजारी मैथिलीशरण ने मां भगवती का पूजन-अर्चन और आरती की।
विज्ञापन
--
सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहे को डरना ...
शाहाबाद। दिलेरगंज में श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल में शाहजहांपुर के भगवा परिवार ने संगीतमयी श्रीसुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। सुनाया कि सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहे को डरना ...। जय श्रीराम, महाबली हनुमानजी के जयकारे से पूरा पंडाल गुंजायमान हुआ। श्रीसुंदरकांड पाठ के विश्राम पर श्रीरामचंद्र व श्री हनुमान जी की आरती की गई। नवदुर्गा पूजन समिति की तरफ से भगवा सुंदरकांड परिवार के सभी सदस्यों को पटका व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिससे पहले देवी माता व ज्वाला देवी ज्योति की सामूहिक आरती हुई। कार्यक्रम में पंकज मिश्रा मानू, ईलू शर्मा, आचार्य पवन मिश्रा, रचित गुप्ता, प्रिंस मिश्रा, मंगल मिश्रा, मोनू गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, अभय गुप्ता, रजत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
-- --
जगराते में जमकर झूमे भक्त, लगे जय माता दी के जयकारे
सांडी। मोहल्ला नवाबगंज स्थित प्रसिद्ध मां मंगला देवी शक्तिपीठ पर दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार रात मां भगवती जागरण में भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें। आचार्य अभिमन्यु व मंयक तिवारी ने यजमान पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता से मां की ज्योति प्रज्वलित कराई। मां कामाख्या जागरण मंडल कानपुर, कोलकाता, जयपुर, पटना, मुंबई से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। गायक रामजी त्रिपाठी ने गणेश वंदना की। मां भगवती का गुणगान किया। गायिका मन्नत शर्मा, गायक वसुदेव ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दिल्ली के कलाकारों ने गणेश मंचन लीला, गोपेश्वर नाथ महादेव, रामलला, श्रीराम दरबार, बाहुबली हनुमान, राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली की झांकी दिखाई। जयपुर के कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य, पवेलिया डांस, गरबा नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दीं। मुंबई के कलाकार ने ऑपरेशन सिंदूर, देश भक्ति पर स्टैंड दिखाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता व चंद्र भूषण, बबला रस्तोगी ने कलाकारों को मां की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। प्रभु गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता गुड्डू, राजीव, हिमांशु, अर्जुन, विवेक, सिद्धार्थ, राजू राठौड़ मौजूद रहे। थाना प्रभारी राकेश यादव पुलिस फोर्स के डटे रहे।
--
कलाकारों की झांकियाें की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा
माधौगंज। ग्राम पंचायत सेलापुर में शनिवार रात मां भगवती के भव्य जागरण में राजू दीवाना जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। राजू दीवाना जागरण पार्टी कानपुर के प्रमुख गायक राजू दीवाना ने मां के गीतों पर भक्तों का मन मोह लिया और देवी गीतों पर खूब झुमाया। मास्टर रोहन कंचन शर्मा, माही राही, राज राही की तरफ से मां भगवती के भक्ति गीतों को सुनकर दर्शक झूम उठे। जागरण में राधा-कृष्ण, सुदामा, शिव-पार्वती, मां दुर्गा की मनमोहक झांकी को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। आयोजक मंडल टीम जय माता दी कमेटी सेलापुर के पूर्व प्रधान अगम स्वरूप, राम सागर, गोवर्धन लाल, जितेंद्र द्विवेदी, सचिन तिवारी, राहुल, शिवम, उदित,अतुल, आलोक, मंजीत, गौरव, अमित, देवेंद्र ने आभार जताया। बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, हिमांशु मोहन दीक्षित, रामनरेश आर्य, मनीष तिवारी, गौरव कश्यप, अनूप मिश्रा, राकेश अर्कवंशी, संदीप कुमार मौजूद रहे।