फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SDM sent proposal for talks, lawyers rejected

Hardoi News: एसडीएम ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, अधिवक्ताओं ने ठुकराया

Sat, 13 Jul 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
SDM sent proposal for talks, lawyers rejected
संडीला। संडीला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील के गेट संख्या एक पर शुक्रवार को धरना दिया।
विज्ञापन

दोपहर में एसडीएम ने नई तहसील सभागार में वार्ता करने का प्रस्ताव अधिवक्ताओं को दिया, लेकिन 10 जुलाई को वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं को अपमानित किए जाने का आरोप लगाकर इसे एसोसिएशन ने खारिज कर दिया। यह भी तय हुआ कि अधिवक्ता संघ हॉल में एसडीएम के आने पर ही बातचीत करेंगे।
संडीला बार एसोसिएशन (अधिवक्ता संघ) के अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं चौधरी इकबाल नुसरत, सुरेश द्विवेदी, दिनेश दीक्षित, हरीश्चंद्र ने वादकारियों का हित देखते हुए अपने विचार रखे। दोपहर में एसडीएम तान्या सिंह ने तहसील सभागार में बातचीत के लिए पत्र भेजकर अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया, लेकिन अधिवक्ताओं ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

15 जुलाई को नई तहसील स्थित अधिवक्ता संघ के सभागार में एसडीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम तान्या सिंह ने बताया कि जनहित को देखते हुए सोमवार को कोर्ट का कार्य होगा। उन्हाेंने कहा कि अधिवक्ताओं के जो भी बिंदु हैं उन पर चर्चा के लिए तैयार हैं। अधिवक्ता संघ ने खुद ही न्यायिक कार्य से विरत रहने के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed