{"_id":"57c1ddbc4f1c1baf1cd4fadd","slug":"scientists-hair-models-show-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जीआईसी हाल में इंस्पायर एवार्ड योजनांतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, सौर्य ऊर्जा समेत विभिन्न विषयों पर मॉडल दिखाएं। इस दौरान डीआईओएस, जीआईसी के प्रधानाचार्य एवं निर्णायक मंडल टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया और बच्चों के मॉडलों को सराहा।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में परिषदीय स्कूल के 123 और माध्यमिक शिक्षा से 123 बाल वैज्ञानिक शामिल होेने थे। इसमें 110 बच्चों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। यातायात के नियम, ग्रीन शौचालय आदि के माडलों ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। डीआईओएस कमलाकर पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्या, जिला पंचायत के डीपीसी परशुराम ओझा ने माडलों की सराहना की। इस दौरान जीआईसी के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता टीआर पाल, सुधारक बाजपेई, संगीता चौरसिया, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन