फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saumya wants to become a doctor

Hardoi News: डॉक्टर बनना चाहती हैं सौम्या

Sun, 21 Apr 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saumya wants to become a doctor
मल्लावां (हरदोई)। इंटरमीडिएट में उत्तर प्रदेश में आठवां और जनपद में पहला स्थान पाने वाली सौम्या कुशवाहा डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती हैं। इसके लिए वह अभी से ही तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.40 फीसदी अंक मिले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन बेहद खुश हैं। सात भाई-बहनों में छठे नंबर की सौम्या कुशवाहा के पिता लालता सिंह कुशवाहा किसान हैं। बेहद कम खेती होने के बाद भी उन्होंने सौम्या की पढ़ाई पर भरपूर ध्यान दिया। सौम्या की मां चंद्रकांती कुशवाहा गृहिणी हैं। स्कूल की पढ़ाई को मिलाकर वह दिन में औसतन नौ घंटे की पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से सौम्या बेहद दूर हैं। आगे चलकर वह नीट की परीक्षा देकर एम्स जैसे संस्थान से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की मदद और इलाज करने का जज्बा है। सौम्या कहती हैं कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ उनका पूरा सहयोग किया। वह एसडीएल वीएसआईसी ईश्वरपुर सांई की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed