फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salary of ADO Panchayat of seven blocks stopped

85 लाख रुपये के खर्च से जुड़े अभिलेख न देने पर वेतन रोका

Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Salary of ADO Panchayat of seven blocks stopped
फोटो-23-बिल्सर हिलन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बना पंचायत भवन । संवाद - फोटो : HARDOI
ष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में पंचायत भवनों का निर्माण करने के लिए जारी बजट का हिसाब देने में ग्राम सचिव और एडीओ हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार मांगने के बाद भी 85 लाख रुपये के खर्च से जुड़े अभिलेख न देने पर डीपीआरओ ने सात ब्लॉकों के एडीओ पंचायत और आठ ग्राम सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में ग्राम पंचायत भवन निर्माण कराने के लिए शासन ने बजट अवमुक्त किया था। हरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलावलपुर, भरखनी की ग्राम पंचायत बिल्हस हिलन, कछौना की ग्राम पंचायत मरेउरा, बिलग्राम की ग्राम पंचायत पन्योड़ी में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक निर्माण के लिए 17 लाख 46 हजार रुपये शासन ने पंचायत राज विभाग के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों को दिए थे। बजट के खर्च और निर्माण कार्य की जमीनी हकीकत का पता करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र ने अवमुक्त की गई धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र, निर्माण कार्यों की फोटोग्राफ, माह पुस्तिका, बिल मांगे थे। लेकिन किसी भी ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत ने संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।
इसी तरह टोडरपुर की ग्राम पंचायत कैमी, पिहानी की ग्राम पंचायत समथरी और सकरा व संडीला विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर आसू में स्थित पंचायत भवनों की मरम्मत के लिए चार-चार लाख रुपये अवमुक्त किए थे। इनके भी अभिलेख संबंधित ग्राम सचिवों ने उपलब्ध नहीं कराए।
कुल 85 लाख 84 हजार रुपये के खर्च के अभिलेख न देने पर हरियावां, भरखनी, कछौना, बिलग्राम, टोडरपुर, पिहानी और संडीला ब्लाक के एडीओ पंचायतों का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि अलावलपुर, बिल्सर हिलन, मरेउरा, पन्योड़ी, कैमी, समथरी, सकरा, रामपुर आसू के ग्राम सचिवों का वेतन भी रोक दिया गया है।
उ
पंचायत राज विभाग ने जिले के नौ गांवों में जन सूचना केंद्र का निर्माण कराने के लिए चार-चार लाख रुपये जारी किए थे। इस बजट के उपभोग का प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत नहीं दे रहे हैं।

बिलग्राम विकास खंड के ग्राम जरौली रैपुरा, मल्लावां के बरौना, अहिरोरी के हूसेपुर, टड़ियावां के जफरा, टोडरपुर के टुमुर्की और कूचीखेड़ा, बेंहदर के घुघेरा और पिहानी के बहिरमा व जमुही के ग्राम सचिवों और संबंधित ब्लाकों के एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि उपभोग प्रमाण पत्र न देने पर वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed